मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
27-Jul-2022 02:26 PM
SIWAN: बिहार में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के बीच सीवान के चार युवकों का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि इन चारों का आतंकी कनेक्शन है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य को लेटर लिखा है, जिसमें बताया गया है कि ये सभी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-मुस्तफा के लिए काम करते थे। इन सभी की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए 5 दिनों का समय दिया गया है।
सीवान SP शैलेश कुमार सिन्हा ने मंगलवार को संबंधित थानेदार से इन चारों आरोपियों का जल्द से जल्द साक्ष्य जुटाकर रिपोर्ट मांगा है। जानकारी के मुताबिक़, 25 जुलाई को ही NIA की टीम सीवान मंडल कारा में बंद बसंतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले याकूब खान को कोर्ट में पेशी के बाद उसे अपने साथ लेकर गई थी। NIA की टीम इन चारों से आतंकी कनेक्शन का बड़ा खुलासा करवा सकती है।
वहीं, लेटर में यह भी बताया गया है कि चारों संदिग्ध युवक पर अलग-अलग थानों में पहले से ही कई केस दर्ज हैं। चारों संदिग्ध अलग-अलग थाणे के रहने वाले हैं। इसमें एक महाराजगंज थाना, दूसरा पचरुखी थाना का, तीसरा बसंतपुर थाना, जबकि चौथा बड़हरिया थाना इलाके का रहने वाला है। फिलहाल इन चारों आरोपियों का नाम गुप्त रखा गया है ताकि सुरक्षा और शांति व्यवस्था कायम रहे।