ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / आटा - चावल बेचने वाले को नीतीश ने दी इज्जत, बोले JDU प्रदेश...

आटा - चावल बेचने वाले को नीतीश ने दी इज्जत, बोले JDU प्रदेश अध्यक्ष ... कोई आए- जाए नहीं पड़ता असर

26-Jan-2023 11:51 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA  : जेडीयू के अंदर मचे घमासान के बीच अब उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार से अपने हिस्सेदारी की मांग कर डाली है। जिसके बाद अब इसको लेकर जेडीयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की प्रतिक्रिया निकल कर सामने आई है। उन्होंने साफ़ तौर पर उपेंद्र कुशवाहा पर तीखा तंज कसते हुए कहा है कि, सीएम ने तो आटा - चावल बचने वालों को बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया ओर बिहार का नेता बनाया ओर आज लोग उनसे हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं। 


इसके आलावा उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कहा कि, कल तक वो लगातार बात कर रहे थे संगठन को मजबूत करने को लेकर और आज वो हिस्सेदारी मांगने लगे हैं।  इस बात को तो उन्हें खुद शर्म आनी चाहिए।  सीएम ने जिसको उपेंद्र सिंह से कुशवाहा बनाया और इतना ही नहीं विरोधी दल के नेता तक का पद दिया और राजयसभा तक भेजा और जब वो बेरोजगार हो गए और आटा - चावल बेच रहे थे तो इनकी मदद कर विधान परिषद् में भेजा। इसके बाबजूद आज वो हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं, मुझे तो उनकी मांग सुनकर ताजुब लगता है। 


इसके आलावा उन्होंने कहा कि, आज जब मैं उनके कुछ ट्वीट को देख रहा था तो सदस्ता को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाया था और इसकी हकीकत यह है कि आज हमारी पार्टी में हजारों लोग जुड़ें हैं, इसके बाबजूद वो इस तरह की बात कह रहे हैं तो मुझे तो ताजुब होता है। उमेश कुशवाहा ने कहा कि, यह बात अलग है कि, उपेंद्र जी से पार्टी की सदस्य्ता अभियान नहीं हुआ वो जो 50 हजार लोगों के लिए पर्ची ले गए वह भी जमा नहीं कर सके तो बाकी की बात ही अलग है। इसलिए कोई आए या फिर चला जाए मुझे कोई परवाह नहीं है। 


आपको बताते चलें कि, उपेंद्र कुशवाहा के बयानों को लेकर जेडीयू के अंदर उनके खिलाफ गहरी नाराजगी देखी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो इतने नाराज हैं कि उपेंद्र कुशवाहा का नाम तक नहीं सुनना चाहते हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कह दिया था कि कुशवाहा जितना जल्दी जाना चाहें.. जेडीयू छोड़कर चलें जाएं