ब्रेकिंग न्यूज़

PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव

Home / news / आसमान से गिरा मशीन लगा गुब्बारा, बम समझ लोगों ने पुलिस को दी...

आसमान से गिरा मशीन लगा गुब्बारा, बम समझ लोगों ने पुलिस को दी सूचना, इलाके में दहशत

15-Mar-2023 03:46 PM

By SONU

NAWADA: नवादा के रजौली स्थित नावाडीह गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब आसमान से मशीन के साथ लाल रंग का गुब्बारा जमीन पर गिरा। आसमान से मशीन के गिरने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इक्टठा हो गयी। ग्रामीणों को लगा कि यह कही बम तो नहीं है। इस बात से लोग डरे सहमें थे। मशीन को हाथ भी नहीं लगा रहे थे। इसे लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था।


ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी रजौली थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशीन और गुब्बारे को कब्जे में लिया। तभी जांच के दौरान पता चला कि मशीन मौसम विभाग का है। जो आसमान में लाल रंग के गुब्बारे के साथ छोड़ा गया था। गुब्बारे के फटने के बाद मशीन खेत में गिर गई। 


थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया ने बुधवार को नावाडीह गांव में खेत में काम कर रहे किसानों को एक सफेद रंग की मशीन नजर आई। मशीन को देखकर लोग दहशत में हो गये। उन्होंने बताया कि जब हमने मामले की पड़ताल की तब यह मशीन मौसम विभाग की निकली। मौसम विभाग की ओर से छोड़े गए गुब्बारे में ये मशीन लगी हुई थी। किसी कारण गुब्बारे के फटने से ये मशीन आसमान से नीचे गिर गई। वही मशीन को थाना प्रभारी अपने साथ थाने लेते गए। इस मशीन को मौसम विभाग को सौंपा जाएगा। 

news image

news image