Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
03-Dec-2020 12:16 PM
PATNA : बिहार में अब लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान हो गया है. अब लोग घर बैठे भी ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं. इतना ही नहीं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगने वाला शुल्क भी अब कम हो गया है. पहले के मुकाबले अब लोगों को 50 रुपये कम देने होंगे. बता दें कि पहले लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए 790 रुपये लगते थे लेकिन अब 1 दिसंबर से यह शुल्क घटकर 740 रुपये हो गया है.
इसके अलावा आवेदक मनपसंद तिथि का स्लॉट भी बुक करा सकते हैं. आपकी चयन की गई तिथि पर ड्राइविंग परीक्षा देने के लिए आना होगा. इसमें वाहनों के विषय में ऑनलाइन परीक्षा ली जाती है. परिणाम ऑन द स्पॉट मिलता है. उसी समय लर्निंग लाइसेंस बनाने की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाती हैं. पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवासी पता के रूप में वोटर कार्ड, बैंक या डाकघर का पासबुक, बिजली बिल, टेलीफोन बिल आदि लेकर जाना पड़ता है.
परीक्षा में पास होने के बाद लाइसेंस डाक के माध्यम से अपने आप घर पर पहुंच जाता है. जिला परिवहन कार्यालय ड्राइविंग लाइसेंस डाक से घर भेजता है. यानी अब लोगों को जिला परिवहन कार्यालय आने की जरूरत नहीं हैं.