ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Security Breach In Parliament : लगातार दूसरे दिन संसद भवन के पास दिखा संदिग्ध शख्स, CISF ने पकड़ा

Security Breach In Parliament : देश की संसद भवन के पास लगातार दूसरे दिन एक संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी देखी गई। सीआईएसएफ ने फुर्ती दिखाते हुए संसद भवन के पास शख्स को हिरासत में ले लिया है।

Security Breach In Parliament
Security Breach In Parliament
© google
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Security Breach In Parliament : देश की आतंरिक सुरक्षा को लेकर हर कोई काफी सतर्क है। ऐसे में अब खबर यह आई है कि देश की संसद के पास लगातार दूसरे दिन संदिग्ध गतिविधि देखी गई है। आज एक बार फिर संसद भवन के पास एक शख्स को सीआईएसएफ ने हिरासत में लिया है। जवानों ने उसे संदिग्ध स्थिति में देखते हुए तुरंत हिरासत में लिया है। अब उसके दस्तावेज वेरिफाई किए जा रहे हैं।


दरअसल, शुक्रवार को भी एक शख्स संसद की दीवार फांदकर अंदर घुस गया था। उसके बाद उसकी पड़ताल की गई तो यह पाया गया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को संसद की बाहरी दीवार के पास से सतर्क CISF और दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों ने तुरंत पकड़ लिया।


वह शायद अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले 20 वर्षीय रामा के रूप में हुई है। गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र गुरुवार को ही समाप्त हुआ है। इससे पहले 13 दिसंबर, 2023 को संसद सत्र के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से लोकसभा में में कूद गए थे और उन्होंने पीले रंग का धुआं छोड़ा था। दोनों को सदन में उपस्थिति कुछ सांसदों ने पकड़ लिया था। इसी दौरान दो अन्य लोगों ने संसद परिसर के बाहर भी कोई गैस छोड़ी थी।


आपको बताते चलें कि, यह घटना संसद पर 2001 में हुए आतंकी हमले की बरसी वाले दिन हुई थी जिसने संसद की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। कुछ समय पहले की संसद भवन की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले की गई है। अति महत्वपूर्ण इमारत होने के कारण इसके चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की पैनी नजर रहती है। लेकिन एक बार फिर इसकी सुरक्षा में सेंध लगी है।