बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
08-Aug-2023 07:49 AM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: आरा में भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। सोमवार की देर रात हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रामदास टोला स्थित पेट्रोल पंप के पास की है जब एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया।
बाइक सवार बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल थे। वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गुप्ता धाम से पूजा कर घर लौट रहे थे तभी यह बड़ा हादसा हो गया। जिसमें उनकी और बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि गंभीर हालत में उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वो जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवारी के मौके पर पत्नी बेटे के साथ बाइक से ताराचंडी का दर्शन करने गये थे। जिसके बाद वह वे घर लौट रहे थे।
तभी एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। घटना इतनी दर्दनाक थी कि मौके पर ही बाप बेटे की मौत हो गयी। जबकि पत्नी बुरी तरह घायल हो गयी। युवक के पिता बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। वही इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रामदास टोला गांव निवासी 36 वर्षीय रविन्द्र सिंह के रूप में हुई है जो गया जिले में बिहार पुलिस में बतौर सिपाही के पद पर तैनात थे। वही इस दुर्घटना में उनके 13 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार की भी मौत हो गयी। जबकि मृत पुलिस जवान की 30 वर्षीय पत्नी आशा देवी बुरी तरह से घायल है। उन्हें निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। मृतक रविन्द्र सिंह दो बेटियों और एक बेटे के पिता थे। सड़क हादसे में उनके साथ-साथ बेटे की भी मौत हो गयी है। वही मृतक रविन्द्र दो भाई और तीन बहनों में चौथे स्थान पर थे। बहरहाल इस घटना के बाद उनके परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है और परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

