“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा
20-May-2024 06:39 PM
By FIRST BIHAR
DELHI: दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल के बाद अब आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने विदेशों से करोड़ों रुपए की अवैध फंडिंग हासिल की है। ईडी ने इससे जुड़ी एक रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी है।
अपनी रिपोर्ट में ईडी ने दावा किया है कि साल 2014 से 2022 के बीच आम आदमी पार्टी ने अवैध विदेशी फंड के तौर पर 7.08 करोड़ रुपए हासिल किए हैं। ईडी का दावा है कि आम आदमी पार्टी ने यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सउदी अरब, यूएई, कुवैत और ओमान से फंड हासिल किया है, जो एफसीआरए, आरपीए और आईपीसी का उल्लंघन है।
ईडी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी ने दान देने वाले लोगों की पहचान छिपाई है। पहचान से छेड़छाड़ करते हुए गलत पहचान घोषित किया गया है। ईडी की कहना है कि इसकी जानकारी उसे आम आदमी पार्टी के वोलेन्टियर्स और कार्यकर्ताओं के बीच हुए ईमेल के आदान-प्रदान से मिली है।
कई दान देने वाले लोगों ने एक ही पासपोर्ट नंबर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया है। ईडी ने अपनी जांच रिपोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्रालय को सभी चीजों की जानकारी दी है और पूरा ब्योरा सौंपा है। ईडी ने गृह मंत्रालय को बताया है कि उसे यह जानकारी मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के दौरान मिली है।