Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द
04-Feb-2021 04:35 PM
PATNA: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के किसान चौपाल को बिहार के किसान व जन संगठनों का समर्थन मिल रहा है। किसान संगठनों ने रालोसपा और पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को किसान चौपाल के आयोजन के लिए आभार भी जताया है। मंगलवार को किसान चौपाल की शुरुआत केंद्र सरकार के तीन काले कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर की गई थी।
किसान संगठनों और किसानों के आंदोलन को धार देने के लिए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने बिहार में मंगलवार से किसान चौपाल की शुरुआत की है। छह सदस्यीय कोआर्डिनेशन कमेटी ने गुरुवार को किसान चौपाल की समीक्षा की और जिले में लगाई जाने वाले चौपाल को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला व क्षेत्रीय प्रभारियों से जानकारी ली। छह सदस्यीय समन्वय समिति में प्रदेश प्रधान महासचिव निर्मल कुशवाहा, अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र नाथ, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बीके सिंह और अतिपिछड़ा प्रकेष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी के अलावा राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक और प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा शामिल हैं। फजल इमाम मल्लिक और धीरज सिंह कुशवाहा ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी।
पार्टी प्रववक्ताओं ने बताया कि किसान चौपाल को सफल बनाने के लिए 41 जिला प्रभारी बनाए गए हैं। इनके अलावा दस क्षेत्रीय प्रभारी भी पार्टी ने नियुक्त किया है। रालोसपा ने चौपाल के संचालन के लिए पार्टी के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा को बक्सर, भोजपुर, कैमुर, सासाराम और औरंगाबाद का व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा को नालंदा, पटना, नवादा, गया, जहानाबाद और अरवल का क्षेत्रीय प्रभारी बनाया है। इनके अलावा राष्ट्रीय महासचिव अंगद कुशवाहा को बांका व भागलपुर, कार्यकारी अध्यक्ष रेखा गुप्ता को सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली, मदन चौधरी को मुजफ्फरपुर, सारण, सीवान और गोपालगंज, चंदन बागची को सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, कशिनगंज व अररिया, राष्ट्रीय महासचिव राहुल कुमार को शेखपुरा, जमुई, लखीसराय और मुंगेर, प्रदेश महासचिव ब्रजेंद्र कुमार पप्पू को मधुबनी, समस्तीपुर, बेगुसराय व दकभंगा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा को पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और बगहा व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल को खगड़िया, नवगछिया, कटिहार और मधेपुरा का क्षेत्रीय प्रभारी बनाया गया है।
मल्लिक व धीरज ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का मानना है कि कृषि कानून केंद्र सरकार ने पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया है। रालोसपा किसान चौपाल के जरिए बिहार के दस हजार गांवों में चौपाल लगाएगी और 25 लाख किसानों के घरों तक जाकर उन्हें इन काले कानूनों के की जानकारी देगी और उन्हें जागरूक करेगी। किसान चौपाल 28 फरवरी तक लगाई जाएगी। कुशवाहा ने कहा कि बिहार में किसानों को इन कानूनों से होने वाले नुकसान की जानकारी देने के लिए रालोसपा किसान चैपाल का आयोजन कर रही है।