ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session : 'अधिकारियों के बल पर चल रही सरकार…', विधानसभा में बोले राजद MLA – हर दिन विधायकों को किया जा रहा गुमराह Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी

आम बजट पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दी प्रतिक्रिया, कहा-'आत्मनिर्भर भारत' का यह ऐतिहासिक बजट

आम बजट पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दी प्रतिक्रिया, कहा-'आत्मनिर्भर भारत' का यह ऐतिहासिक बजट

01-Feb-2021 05:36 PM


PATNA: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आम बजट पेश किया। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने केंद्रीय आम बजट पर प्रतिक्रिया दी है। देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट करार देते हुए कहा कि इससे कोरोना काल में अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी। इस आम बजट में आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया है। 



बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बजट में आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की घोषणा की गई है। स्वास्थ्य बजट को 94 हजार करोड़ से बढ़ाकर 2.38 लाख करोड़ किया गया है। बजट में कोरोना वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान किया गया है।  सभी राज्यों का हेल्थ डाटा बेस तैयार  किया जायेगा। केंद्रीय बजट में सभी वर्गों के लिए राहत और जन सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। 17 नए हेल्थ इमरजेंसी सेंटर खोलने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा 64180 करोड़ रूपए की हेल्थ स्कीम की घोषणा की गई है। वही स्थानीय निकायों में जलापूर्ति के लिए शहरी जल जीवन मिशन के तहत 2.87 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।


केंद्रीय आम बजट पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इस बजट में किसान, कामगार से लेकर आम करदाता, छोटे-बड़े कारोबारी और हर वर्गों के लिए राहत का ख्याल रखा गया है। बजट में बीमा सेक्टर को बड़ी राहत दी गई है। उन्होंने बताया कि एफ.डी.आई. की सीमा 49 फ़ीसदी से बढ़ाकर 74 फ़ीसदी की गई है। वही 75 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयकर रिटर्न के मद्देनजर विशेष सुविधा एवं राहत प्रदान की गई है। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इस बार का केंद्रीय बजट डिजिटल बजट है। केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम कर रही है। यू.पी.ए. सरकार की तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने तीन गुणा अधिक राशि किसानों के खाते में पहुंचाई है। केंद्रीय सरकार द्वारा प्रत्येक सेक्टर में कृषकों को मदद देने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि दाल, गेहूं, धान समेत अन्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाया गया है। केंद्रीय सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाकर उत्पादन लागत का डेढ़ गुना किया है।