बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
01-Aug-2024 07:11 AM
By First Bihar
PATNA : कुछ ही दिनों पहले देश का आम बजट पेश किया गया इस दौरान कई चीज़ों के दाम कम हुए तो कुछ में इजाफा भी देखने को मिला है। ऐसे में आज एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़ गए हैं। दिल्ली से पटना और श्रीनगर से चेन्नई तक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज 1 अगस्त से बदलाव हुआ है। ऑयल मार्केटिंग पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर आज यानी 1 अगस्त से 6.50 रुपये, कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर 8.50 रुपये, मुंबई में 7 रुपये और पटना में एलपीजी सिलेंडर 8 रुपये महंगा हो गया है। इससे अब थोड़ी जेब खर्च बढ़ने वाली है।
दरअसल, दिल्ली में 1 अगस्त यानी आज कॉमर्शियल सिलेंडर 1652.5 रुपये का मिलेगा। इंडेन का यह सिलेंडर एक जुलाई को यह 1646 रुपये का था। इसमें 6.50 रुपये की मामूली वृद्धि की गई है। यहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां अब भी 14 किलो वाला सिलेंडर 803 रुपये का ही है। वहीं, 10 किलो वालो कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर 574.5 रुपये में मिल रहा है।
वहीं पटना में 14.2 किलो वाला इंडेन का एलपीजी सिलेंडर आज 901 रुपये में मिल रहा है। जबकि, 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1915.5 रुपये की जगह 1923.5 रुपये का हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद में 19 किलो वाला नीला सिलेंडर अब 1665 रुपये की जगह 1671.50 रुपये में मिलेगा। जबकि, 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी लाल वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 810 रुपये का ही है।
उधर, मुंबई में आज एक अगस्त से घरेलू एलपीजी सिलेंडर 802.50 में ही मिलेगा। जबकि, 19 किलो वाला नीला सिलेंडर 1605 रुपये का हो गया है। इसमें सात रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह 1598 रुपये का था। चेन्नई में भी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। अब यहां कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1817 रुपये का मिलेगा। पहले 1809.50 रुपये का था।