ब्रेकिंग न्यूज़

“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा

आखिरकार स्वाति मालीवाल ने दर्ज कराया केस: कहा-मेरे साथ बहुत बुरा हुआ, पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद है

16-May-2024 09:04 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर बदसलूकी के मामले में AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आखिरकार पुलिस के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज करा दी है. 3 दिन पहले स्वाति मालीवाल ने पुलिस को कहा था कि उनके साथ सीएम आवास में मारपीट की गयी है. स्वाति थाने पर भी पहुंची थी लेकिन वहां से बगैर शिकायत दर्ज कराये चली गयीं थी. गुरुवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम स्वाति के घर पहुंची और उनका बयान दर्ज किया.


गुरूवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ पुलिस टीम के साथ स्वाति के घर पहुंचे थे. पुलिस की ये टीम करीब 4 घंटे तक उनके घर पर रही. वहीं उनके बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है. हालांकि अब तक ये सामने नहीं आया है कि स्वाति मालीवाल ने क्या शिकायत की है. 


स्वाति ने कहा-राजनीति नहीं हो

इस बीच स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर आकर अपनी बात रखी है. स्वाति ने कहा है “मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था. मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है. मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी. पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं. जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूँ. जिन लोगों ने Character Assassination करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे. देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल ज़रूरी नहीं है, देश के मुद्दे ज़रूरी हैं. BJP वालों से ख़ास गुज़ारिश है इस घटना पे राजनीति न करें.”


बता दें कि सोमवार को सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को फोन किया था. उन्होंने शिकायत की थी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास में उनके साथ मारपीट की जा रही है. स्वाति मालीवाल ने  CM अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव (PA) बिभव कुमार पर बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाया था. उसके बाद वे पुलिस थाने भी पहुंची लेकिन वहां उन्हें कई कॉल आये. इसके बाद वे बिना शिकायत दर्ज कराये ही निकल गयी थीं. तब से इस मसले पर कई तरह की चर्चा हो रही है. 


स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट और बदसलूकी के मामले में फंसी आम आदमी पार्टी ने सफाई भी दी थी. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि सीएम के निजी सचिव बिभव कुमार ने बदसलूकी और मारपीट की है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. लेकिन वही बिभव कुमार गुरुवार की सुबह अरविंद केजरीवाल के साथ घूमते नजर आये. इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिभव कुमार को नोटिस भेजकर शुक्रवार को तलब किया है.