अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Feb-2023 05:58 PM
By First Bihar
DESK: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के बाद अब उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की विधानसभा सदस्यता चली गई है। स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम की सदस्यता जाने के बाद इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर स्वार सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा।
बता दें कि नियम यह है कि यदि किसी जनप्रतिनिधि को दो साल या उससे अधिक की सजा सुनाई जाती है तो तत्काल उसकी विधानसभा सदस्यता चली जाती है। यही नहीं सजा काटने के बाद वह छह साल तक चुनाव भी नहीं लड़ सकता। बता दें कि अब्दुल्ला आजम देश में ऐसे अकेले नेता हैं की जिसने दो चुनाव लड़ा और दोनों बार कोर्ट से उनकी विधायकी छिन ली गयी। देश में यह अपने तरह का इकलौता मामला है।
गौरतलब है कि एमपी-एमएलए कोर्ट ने 15 साल पुराने छजलैट मामले में आजम खान और उनके विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम को दोषी माना था और दोनों को 2-2 साल की सजा सुनाई थी। इसी मामले में समाजवादी पार्टी के दो अन्य विधायकों समेत 7 लोगों को बरी किया था। सजा के बाद दोनों की जमानत अर्जी कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। अपील दाखिल करने के लिए कोर्ट ने एक महीने के वक्त दिया है।