ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / आज ट्रेनों का चक्का जाम करेंगे किसान, बिहार में मैट्रिक परीक्षा के कारण...

आज ट्रेनों का चक्का जाम करेंगे किसान, बिहार में मैट्रिक परीक्षा के कारण होगा सांकेतिक प्रदर्शन

18-Feb-2021 09:13 AM

PATNA : कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है. आज देश भर में किसानों ने रेल रोकने की घोषणा की है. किसानों ने दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रेल रोकने का ऐलान किया है. किसान नेताओं के मुताबिक इस दौरान यात्रियों को चाय पिलाई जाएगी. बीच रास्ते में ट्रेन रोकने से बचा जाएगा. रेलगाड़ियों पर माला पहनाकर रेलगाड़ियां रोकी जाएंगी. दिन के समय कम ट्रेन आवाजाही करती हैं, इसलिए दिन के चार घंटों के लिए चुना गया है. 


हालांकि बिहार में मैट्रिक की परीक्षा चल रही है, ऐसे में अगर रेल का चक्का जाम हुआ तो कई परीक्षार्थियों को परेशानी हो सकती है. इसलिए बिहार में 2 बजे से 4 बजे के बीच रेल का सांकेतिक चक्का जाम ही किया जाएगा. रेलवे ट्रैक पर  प्रदर्शनकारी मार्च करेंगे. इधर किसानों के रेल रोकने के ऐलान के बाद हर जगह प्रशासन को चौकन्ना रहने का निर्देश दिया गया है. सुरक्षा के लिए आरपीएफ की अतिरिक्त कंपनियां लगाई गई हैं. स्टेशनों तक पहुंचने के मुख्य रास्तों के अलावा अन्य भी रास्ते बंद कर दिए गए हैं. किसी भी आपात स्थित से निपटने के लिए स्टेशनों के आसपास बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है. 


देशभर में आरपीएफ की 20 विशेष टास्क फोर्स लगाई गई है. हरियाणा, पश्चिम बंगाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. हालांकि रेल अधिकारियों का कहना है कि रेल यातायात अपने तय समय पर चलेगा. रेल परिचालन में बाधा डालना गैर कानूनी है. नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आरपीएफ के साथ मिलकर नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.