ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / news / मौसम विभाग का अलर्ट, आज से पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश...

मौसम विभाग का अलर्ट, आज से पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

18-Jun-2020 07:08 AM

PATNA :  बिहार में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है.उत्तर पूर्वी और दक्षिण मध्य भाग में दो दिन भारी बारिश के साथ ही वज्रपात की भी संभावना है. वहीं राज्य के बाकी के हिस्सों में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश और वज्रपात की संभवना है. 

मौसम विभाग केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि मानसून का आगमन सही समय पर हुआ है.  बुधवार  तक कई जगहों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई है. वहीं गुरुवार से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. 

 बुधवार की दोपहर राजधानी पटना में भी बादल घिर आए और बारिश हुई. उसके बाद उमस की स्थिति बनी रही. गया और औरंगाबाद में दिन में झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया. हालांकि, बिहार के अधिकतर जिलों में उमस की स्थिति बनी हुई है. पिछले 24 घंटे में गया और औरंगाबाद के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई.दाऊदनगर में 110 मिमी, शेरघाटी,रफीगंज में 60 मिमी,टेकारी,चटिया में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई.

बुधवार की दोपहर पटना के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. यहां 24 घंटे में 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. हालांकि बारिश होने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ. पटना में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री  सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं पटना में सबसे अधिक 97से 87फीसदी तक आर्द्रता रही.