पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
12-May-2020 07:35 AM
PATNA : आज से बिजली बिल जमा करने के लिए काउंटर खुल जाएंगे. कोरोना हॉटस्पॉट इलाकों औऱ जिलों को छोड़ सभी क्षेत्रीय राजस्व वसूली केद्रों पर बिजली बिल जमा होंगे. बिजली कंपनी ने मीटर की रीडिंग के बाद भुगतान में तेजी लाने के लिए क्या निर्णय लिया है.
इस बाबत सोमवार को साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक राजस्व अरविंद कुमार ने इसका आदेश जारी कर दिया है. बिल जमा करने के लिए आने वालों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है. वहीं भुगतान की सुविधा शुरू होने के बाद जो बिल जमा नहीं करेंगे उनका कनेक्शन काटने की भी प्रक्रिया शुरू होगी. इसे लेकर कंपनी ने 12 मई से इन केंद्रों को खोलने का निर्णय लिया है.
हर राजस्व वसूली केंद्रों के काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. वहीं काउंटर पर लोगों की भीड़ जमा ना हो इसके लिए अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे. राजस्व वसूली केंद्रों पर पर अस्थाई काउंटर पर सहज वसुधा केंद्र की सेवा ली जा सकती है. इकरारनामा के बाद ही सीएससी की सेवा काउंटर पर ली जाएगी, इसके लिए कार्यपालक अभियंताओं को अधिकृत किया गया है. बता दें कि लॉकडाउन के बाद से बिजली कंपनी की आमदनी प्रभावित हो रही थी.हर महीने 800 करोड़ तक की वसूली होती है जो घटकर आधी से भी कम हो गई .थी वहीं बिजली खपत में कमी नहीं आई थी. जिसके बाद कंपनी ने राजस्व वसूली का निर्णय लिया है.