Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा
01-Nov-2020 09:31 AM
DESK : गैस बुकिंग, बैंकिंग, कारोबार से जुड़े कई नियम 1 नवंबर यानि आज से बदल गए. इन बदलावों का सीधा असर आपकी जिंदगी और जेब पर पड़ने वाला है. हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि कौन-कौन से नियमों में आज से बदलाव हुआ है और इसका आपकी जेब पर सीधा कैसा असर पड़ने वाला है.
1. सिलेंडर के लिए दिखाना होगा ओटीपी
अब जब भी आप एलपीजी गैसे सिलेंडर बुक करेंगे तो आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जब सिलेंडर आपके घर आएगा तो आपको वह ओटीपी दिखाना होगा. अगर ओटीपी का मिलान नहीं हुआ तो आपको सिलेंडर नहीं मिलेगा. इसके अलावा, इंडेन गैस के देशभर के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस भेजना होगा. पहले अलग-अलग सर्किल के नंबर दिए गए थे.
2.एसबीआई बचत खातों पर मिलेगा कम ब्याज
एसबीआई के बचत खतों पर कम ब्याज मिलेगा. जिन खातों में एक लाख तक जमा है, उस पर ब्याज दर .25 फीसदी घटकर 3.25 फीसदी रह गई है, जबकि एक लाख से ज्यादा की जमा पर अब रेपो रेट के अनुसार ब्याज मिलेगा
3.रेलगाड़ियों का समय बदलेगा
देशभर में 13 हजार यात्री ट्रेन और सात हजार मालगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है. 30 राजधानी ट्रेन के समय भी बदल गए हैं.
4. खाते से ज्यादा बार पैसा निकाला तो लगेगा चार्ज
बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक कर्ज खाते से महीने में तीन बार से ज्यादा बार पैसा निकालेंगे तो उन्हें हर बार की निकासी पर 150 रुपया देना होगा. वहीं बचत अकाउंट होल्डर को बी तीन बार तक जमा करना फ्री होगा, लेकिन चौथी बार चार्ज देना होगा.