ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / उद्वव ठाकरे की परीक्षा आज, सदन में साबित करना होगा बहुमत, 2 बजे...

उद्वव ठाकरे की परीक्षा आज, सदन में साबित करना होगा बहुमत, 2 बजे होगा फ्लोर टेस्ट

30-Nov-2019 07:27 AM

MUMBAI: शिवसेना चीफ उद्वव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद पर शपथ ले ली है. शुक्रवार को उन्होंने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है. वहीं आज महाराष्ट्र विधानसभा में उद्वव ठाकरे की परीक्षा होगी. उद्वव ठाकरे सरकार आज विधानसभा में बहुमत साबित करेगी. दोपहर 2 बजे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा.


शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन ने दावा किया है कि उनके पास 162 विधायकों का समर्थन है. राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 है. विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 288 है. विधानसभा चुनाव में शिवसेना को 56, कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटें मिली हैं. अगर तीनों दलों के आंकड़े को ही जोड़ दें तो ये 154 होता है. यानी सिर्फ तीन दल ही मिलकर आसानी से बहुमत साबित कर सकते हैं. इसके अलावा कुछ अन्य छोटे दलों के विधायकों का भी 'महा विकास अघाड़ी' को समर्थन है.


आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया. उद्धव ने कामकाज संभालने के साथ ही राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. सीएम की कुर्सी संभालने के पहले ही दिन उद्धव ने आरे कालोनी के पास मेट्रो के कामकाज को रोकने के आदेश दे दिए, जहां रातों-रात दो हजार पेड़ काट दिए गए थे.