बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक
11-Feb-2021 12:44 PM
PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए उनके बड़े बेटे तेज प्रताप ने आजादी पत्र कैंपेन शुरू किया था. इस कैंपेन के तहत लालू यादव की रिहाई के लिए देश के महामहिम राष्ट्रपति को एक आजादी पत्र लिखा गया है. तेजप्रताप यादव ने इस कैंपेन की शुरूआत करते हुए 2 लाख पोस्टकार्ड छपवाया गया था. अब उन्हीं 2 लाख पोस्टकार्ड को महामहिम राष्ट्रपति को सौंप कर लालू यादव की रिहाई की मांग करेंगे. आज पूरे बिहार से जमा किये गए आज़ादी पत्रों को दिल्ली भेजा जाएगा.
बताया जा रहा है कि आज शाम 4 बजे पटना स्थित जीपीओ से तेज प्रताप यादव पूरे बिहार भर से आए आजादी पत्र को राष्ट्रपति भवन के लिए पोस्ट करेंगे. इस कैंपेन में सभी विश्वविद्यालयों के छात्रों को भी लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए चलाई गई मुहिम से जोड़ा गया है.
आपको बता दें कि इस कैंपेन की शुरूआत करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा था कि लालू जी को झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया है. जो लोग इस मामले में फंसे थे उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन गरीबों की आवाज लालू यादव जी को तबीयत खराब होने के बाद भी जेल में बंद रखा गया है. कैंपेन को लेकर तेजप्रताप यादव ने कहा था कि इसे शुरू किया गया है और ये मुहिम पूरे देश में चलेगी. हम महामहिम राष्ट्रपति से लालू जी की रिहाई की मांग करेंगे. आज उसी मुहीम के तहत वह देश भर से प्राप्त सभी आजादी पत्रों को दिल्ली भेजेंगे.