शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा
26-Jul-2021 07:19 AM
PATNA : बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र को लेकर एनडीए विधानमंडल दल की बैठक आज होगी. विधानसभा स्थित सेंट्रल हॉल में सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद 12 से यह बैठक के बुलाई गई है. एनडीए के सभी विधायकों और विधान पार्षदों को इस बैठक में शामिल होना है. एनडीए के नेता नीतीश कुमार इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. 5 दिनों तक चलने वाले मानसून सत्र में विपक्ष की रणनीति का जवाब कैसे दिया जाए, इस पर सत्तापक्ष के विधायकों के साथ नीतीश चर्चा करेंगे.
विधानमंडल दल की बैठक में बीजेपी कोटे से सरकार में शामिल दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ-साथ सरकार के सभी मंत्री भी मौजूद रहेंगे. इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने विधायकों को बताएंगे कि आज के 5 दिनों के इस छोटे सत्र में सरकार कौन-कौन से बड़े फैसले करने जा रही है. कौन से महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे और सदन की कार्यवाही के दौरान विधायकों की मौजूदगी कितनी अहमियत रखेगी.
अब तक के जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी समेत एनडीए में शामिल अन्य दलों के अलग-अलग विधानमंडल दल की बैठक को लेकर समय तय नहीं हुआ है. लेकिन ताजा विधानमंडल दल की बैठक के की सूचना सभी विधायकों और विधान परिषदों को दी जा चुकी है. महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक आज शाम होने जा रही है. इसके जवाब में एनडीए भी एकजुटता दिखाने की कोशिश करेगा. लेकिन कई मसलों पर एनडीए में शामिल दलों की राय अलग-अलग नजर आएगी.
विधानमंडल दल में एकजुटता दिखाने के लिए बीजेपी और जेडीयू के विधायक साथ तो बैठेंगे लेकिन जातीय जनगणना जैसे मसले पर दोनों दलों की राय अलग-अलग सामने आई है. ऐसे में कई मौको पर गतिरोध भी देखने को मिलेगा. हालांकि इसका ज्यादा असर मानसून सत्र पर नहीं पड़ने वाला. क्योंकि विधानसभा से जातीय जनगणना को लेकर कोई सरोकार नहीं है.
विधानसभा से 2 दफे जातीय जनगणना के लिए प्रस्ताव पारित किया जा चुका है. सूत्रों की माने तो अगर जेडीयू एक बार फिर ऐसा कोई प्रस्ताव पास करने पर विचार करता है. तो शायद बीजेपी के लिए मौजूदा वक्त में यह मुश्किल हो. क्योंकि मोदी सरकार जातीय जनगणना को लेकर पहले ही अपनी राय जाहिर कर चुकी है.