मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात
12-Mar-2021 07:39 AM
DESK : बैंक से जुड़ा कोई भी काम अगर आपने पेंडिंग में डाल रखा है तो इसे जल्द निपटा लें, क्योंकि कल से बैंक लगातार चार दिन बंद रहने वाले हैं. इसलिए आपको परेशानी हो सकती है.
आपको भी यदि बैंकिंग से जुड़े काम करवाने हैं तो शुक्रवार को ही निपटा लें. अगर ऐसा नहीं किया तो आपको चार दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है. 13 फरवरी को दूसरा शनिवार पड़ रहा है. इसके अगले दिन रविवार को साप्ताहिक अवकाश है.
इसके अलावा सोमवार 15 मार्च और मंगलवार 16 मार्च को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की ओर से सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल का ऐलान किया गया है. जिसके चलते राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहेंगे. शुक्रवार के बाद अब आपका बैंक से जुड़ा कोई भी काम बुधवार होगा.
बता दें कि बैंक कर्मचारियों के नौ संगठनों का शीर्ष निकाय यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने सार्वजिक क्षेत्र के दो बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में मंगलवार को 15 मार्च से दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया. जिसके बाद 15 मार्च और 16 मार्च को बैंक बंद रखेंगे.
हड़ताल के कारण सूबे की 7620 बैंक शाखाओं में दो दिन ताला लटका रहेगा. वहीं मार्च के दूसरे शनिवार और रविवार होने के कारण 13 और 14 मार्च को भी बैंक में छुट्टी रहेगी. इसका मतलब है कि लगातार चार दिन तक बैंक रहेंगे, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह अपने बजट भाषण में विनिवेश कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण की घोषणा की.सरकार पहले ही 2019 में आईडीबीआई बैंक में अपनी बहुलांश हिस्सेदारी एलआईसी को बेचकर उसका निजीकरण कर चुकी है. इसके साथ ही पिछले चार साल में सार्वजनिक क्षेत्र के 14 बैंकों का विलय किया गया है.
ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसएिशन ने बैंकों के निजीकरण के सरकार के निर्णय का विरोध करते हुए दो दिन बैंक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. हालांकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और सहकारी बैंक के कर्मी बैंक में शामिल नहीं होंगे.