पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
16-Sep-2024 07:09 AM
By First Bihar
DESK : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अपने गुजरात दौरे के दौरान भुज और अहमदाबाद के बीच देश की पहली 'वंदे मेट्रो' ट्रेन के साथ-साथ कई अन्य वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ गांधीनगर में मेट्रो रेल सेवा का भी लोकार्पण करेंगे।
पीएम मोदी गांधीनगर में ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टमेंट मीट एंड एक्सपो 2024 का उद्घाटन और अहमदाबाद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके आलावा वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन शामिल है।
वहीं, वंदे भारत ट्रेनों का कोल्हापुर-पुणे, पुणे-हुबली, नागपुर-सिकंदराबाद, आगरा कैंट से बनारस और दुर्ग से विशाखापत्तनम समेत विभिन्न मार्गों पर संचालन किया जाएगा।
इसके अलावा भारत की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन वाराणसी और दिल्ली के बीच चलेगी। पीएम मोदी गांधीनगर में मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रथम चरण की मेट्रो रेल सेवा का लोकार्पण करेंगे।
आपको बताते चलें कि प्रथम चरण में गांधीनगर के आठ स्टेशन मेट्रो रेल सेवा से जुड़ेंगे। इनमें मेट्रो ट्रेन सचिवालय, अक्षरधाम, जीवराज मेहता भवन (पुराना सचिवालय), सेक्टर 16, सेक्टर 24 तथा महात्मा मंदिर स्टेशन शामिल होंगे।