ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / नड्डा के आवास पर आज BJP की फिर से बैठक, सुबह 9 बजे...

नड्डा के आवास पर आज BJP की फिर से बैठक, सुबह 9 बजे से जुटेंगे बिहार के नेता

05-Oct-2020 07:27 AM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के लिए रविवार की शाम बुलाई गई बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 4 घंटे मंथन के बाद खत्म हो गई लेकिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं हो सका। आज एक बार फिर से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बिहार बीजेपी के नेताओं की बैठक होगी सुबह 9 बजे बैठक होने की संभावना है। बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर फर्स्ट फेज को अंतिम तरीके से सुलझाए जाने की उम्मीद है। इस बैठक के बाद आज दोपहर बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने की संभावना है। 


इससे पहले रविवार को क्या हुआ


रविवार को दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति  की बैठक हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, शाहनवाज हुसैन और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष प्रमुख रूप से मौजूद रहे.


सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज यानि सोमवार को 65 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जा सकती है, जिसकी तैयारी पार्टी ने लगभग पूरी कर ली है. सूत्रों के अनुसार, बीजेपी की इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनावों के पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई है.