Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
16-May-2023 10:11 AM
By First Bihar
PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद आज एक बार फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम चार बजे की फ्लाइट से लालू प्रसाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ दिल्ली रवाना हो जाएंगे। लालू मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली में डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की जांच करेंगे। ऐसी भी चर्चा है कि दिल्ली से वे एक बार फिर सिंगापुर जा सकते हैं। बीते 28 अप्रैल को लालू दिल्ली से पटना पहुंचे थे।
दरअसल, सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद से ही लालू लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं और डॉक्टरों की सलाह मान रहे हैं। सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद लालू दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे थे। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने लालू को सलाह दी थी कि वे भीड़ से दूरी बनाकर रखें। डॉक्टरों की सलाह को मानते हुए लालू कई महीने तक दिल्ली में ही रहे। पिछले दिनों एक बार फिर लालू प्रसाद रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर गए थे और बाद में डॉक्टरों से इजाजत लेकर वापस दिल्ली लौट गए थे।
बीते 28 अप्रैल को करीब चार महीने बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की वापसी दिल्ली से पटना हुई थी। तेजस्वी यादव के साथ वे दिल्ली से पटना पहुंचे थे। पटना आने के बाद पहली बार 12 मई को लालू राबड़ी आवास से बाहर निकले और हाई कोर्ट मजार पहुंच कर चादरपोशी की और प्रदेश में अमन चैन और शांति की दुआ मांगी थी। इस बीच लालू घर से ही पार्टी के काम में भी जुड़े रहे और संगठन को और धारदार बनाने की कोशिश में लगे रहे। अब एक बार फिर स्वास्थ्य कारणों से लालू प्रसाद दिल्ली जा रहे हैं, जहां डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की जांच करेंगे।