ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

आदिपुरुष फ़िल्म को लेकर केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष को नोटिस, जिला उपभोक्ता आयोग की कार्रवाई

13-Jun-2023 10:23 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिला उपभोक्ता आयोग ने आदिपुरुष फ़िल्म मामले में अब केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया है। मामले में सुनवाई करते हुए आयोग ने यह कार्रवाई की है। गौरतलब है कि जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा पूर्व में फ़िल्म के निर्देशक ओम राउत, निर्माता कृष्ण कुमार, प्रसाद सुतर, राजेश नायर, अभिनेता सैफ अली खान, प्रभास, देवदत्त गजानन नागे एवं अभिनेत्री कृति सेनन, टी-सीरीज कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एवं रेट्रोफाइल्स कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को नोटिस जारी करते हुए आयोग के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया गया था। 


अब तक कृति सेनन को छोड़कर अन्य सभी विपक्षीगण अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से कोर्ट में उपस्थित होकर अपना लिखित पक्ष दे चुके हैं। आज आयोग में मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा द्वारा चलचित्र अधिनियम 1952 की धारा 5 (ख) का हवाला देते हुए केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष को मामले में विपक्षी बनाने व नोटिस जारी करने का अनुरोध किया गया तथा इसी बिंदु पर बहस हुई।


विपक्षियों की ओर से दिल्ली व मुंबई हाई कोर्ट के कई अधिवक्ता मौजूद थे जबकि परिवादी की ओर से अकेले श्री झा अपना पक्ष रख रहे थे। जोरदार बहस के बाद आयोग द्वारा आवेदन को स्वीकृत किया गया। आयोग द्वारा केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष को मामले में विपक्षी बनाते हुए नोटिस जारी किया गया है तथा 11 सितम्बर तक आयोग में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। 


विदित हो कि आदिपुरुष फ़िल्म 16 जून को रिलीज़ हो रही है। ऐसे में इस समय नोटिस का जारी होना फ़िल्म के मंगल को अमंगल करता दिख रहा है। बताते चले कि परिवादी के अनुसार फ़िल्म आदिपुरुष का जो टीजर जारी किया गया था, उसमें वाल्मीकि रामायण के मूल का गलत चित्रण किया गया है तथा भगवान राम, हनुमान एवं माता सीता को गलत तरीके से चित्रित किया गया है।