Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ... Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के बदले नियम: इतने से अधिक की रजिस्ट्री पर यह दास्तावेज अनिवार्य, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar politics ...इसीलिए न कहते हैं, दवा समय से खा लिया कीजिए, विधानसभा में CM नीतीश और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत Bihar Assembly : BJP विधायक को जवाब देने में मंत्री के छूटे पसीने, बिहार विधानसभा में पैक्स अध्यक्षों के मुद्दे पर सरकार घिरी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट
20-Dec-2020 08:42 AM
PATNA: तेजस्वी यादव पिता से मुलाकात के बाद आज करीब दोपहर में वहां से पटना के लिए रवाना होंगे, लेकिन जेडीयू के बयानवीर और प्रवक्ता नीरज कुमार ने शनिवार को रांची में लालू यादव से मुलाकात करने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना आने का बयान जारी कर दिया. वाहवाही लूटने के चक्कर में वह गलत जानकारी और बयान मीडिया में दे डाले. तेजस्वी पर निशाना साधने की बेचैनी में जेडीयू ने यह भी मालूम करना जरूरी नहीं समझा कि नेता प्रतिपक्ष रांची में है या फिर पटना में.
जबरन नीतीश को दिलवा रहे थे धन्यवाद
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जेडीयू नेता नीरज कुमार ने बिना कुछ जानकारी के ही सुबह-सुबह कहा है कि तेजस्वी आधी रात को रांची से पटना पहुंचे हैं. तेजस्वी यादव को अब इस बात का एहसास हो जाना चाहिए कि बिहार में वाकई सुशासन है. नीतीश कुमार ने बिहार को भयमुक्त बना दिया है और अगर नीतीश नहीं होते तो तेजस्वी कभी रात के वक्त रांची से पटना नहीं आ पाते. नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार का धन्यवाद करना चाहिए.
सुशासन और जंगल राज का बता रहे थे अंतर
नीरज ने नीतीश कुमार के सुशासन और आरजेडी के शासन के बीच फर्क बताते हुए कहा कि जंगल राज के दौर में कोई इस बात की कल्पना भी नहीं कर सकता था कि रांची से आधी रात को पटना आ जाए. नीरज कुमार ने कहा है कि रात के वक्त तेजस्वी जब नवादा और नालंदा जिले से गुजर रहे होंगे तो उन्हें इस बात का अहसास जरूर हो रहा होगा कि सुशासन और जंगलराज के बीच फर्क क्या है. भले ही तेजस्वी यादव इसे कबूल करें या ना करें, लेकिन हकीकत उनको भी मालूम है.
रांची में तेजस्वी ने गुजारी रात
तेजस्वी यादव विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद बिहार से बाहर चले गए थे. बाद में जब उन्हें अपने पिता लालू यादव की खराब तबीयत के बारे में जानकारी मिली तो उनसे मुलाकात के लिए शुक्रवार को रांची पहुंचे. शनिवार को उन्होंने लालू यादव से मुलाकात की और रांची में ही रूक गए. आज लौटकर पटना आएंगे. तेजस्वी यादव ने अपने पार्टी के विधायकों और विधानसभा उम्मीदवारों की एक महत्वपूर्ण बैठक भी बुलाई है. जिसमें वह हार के कारणों की समीक्षा करने वाले हैं. लेकिन उनके पटना पहुंचते ही जेडीयू ने जोरदार हमला कर दिया है.