ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक, गांव वालों ने खंभे से...

आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक, गांव वालों ने खंभे से बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल

24-Mar-2021 09:24 AM

MUNGER : बिहार के मुंगेर जिले में अपनी प्रेमिका से देर रात मिलने पहुंचना प्रेमी को महंगा पड़ गया. लोगों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया और बिजली के खंभे से प्रेमी को बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. इतना ही लोगों ने प्रेमी की पिटाई का वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया. मामला तारापुर अनुमंडल के असरगंज थाना क्षेत्र का है. बाद में घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को छुड़ाया और उसकी जान बचाई. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने देर रात पहुंचा था. इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई. ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया और बिजली के खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. 


घटना की सूचना मिलने पर असरगंज थानेदार सह प्रशिक्षु डीएसपी कमल किशोर कौशल दल-बल के साथ गांव पहुंचे. उन्होंने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया और थाने ले आए. फिलहाल प्रेम प्रसंग के इस मामले की पुलिस जांच कर रही है. जख्मी युवक से पूछताछ की जा रही है.