बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली
14-Dec-2024 12:36 PM
By First Bihar
DESK : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक बार फिर से लोगों को बड़ी राहत देते हुए आधार अपडेट की समय सीमा को 6 महीने के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले आधार अपडेट की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2024 थी जो कि अब 14 जून 2025 हो गई है। इससे पहले हर बार तीन महीने के लिए आधार अपडेट करने की समय सीमा मिलती थी। लेकिन इस बार सरकार ने इसे 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। इसकी जानकारी UIDAI ने एक्स पर एक पोस्ट करके दी है।
जानकारी हो कि आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 जून 2025 तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड दे सकते हैं।
इसके लिए मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें। अब नीचे ड्रॉप लिस्ट से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन की हुई कॉपी को अपलोड करें। अब सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और फॉर्म सबमिट हो जाएगा। रिक्वेस्ट नंबर से आप अपडेट का स्टेटस भी चेक कर सकेंगे। इसके कुछ दिनों बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा।