ब्रेकिंग न्यूज़

दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर

Home / news / नौवीं फेल तेजस्वी से रोजगार की उम्मीद बेमानी, BJP ने बेरोजगारी कार्ड पर...

नौवीं फेल तेजस्वी से रोजगार की उम्मीद बेमानी, BJP ने बेरोजगारी कार्ड पर किया पलटवार

22-Oct-2020 12:22 PM

By Ranjan Singh

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा बनते जा रहा है पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी कार्ड खेला और अब बीजेपी भी उसी रास्ते पर है लेकिन तेजस्वी यादव पर बीजेपी रोजगार के सवाल पर जबरदस्त पलटवार कर रही है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने तेजस्वी यादव पर रोजगार के मुद्दे को लेकर पलटवार किया है.


दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना मेनिफेस्टो जारी किया जिसपर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि पिछली बार भी भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में कहा था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा जो अबतक पूरा नहीं हो पाया है. इस पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया है.


संजय जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी पढ़े लिखे नहीं हैं, वह साधारण व्यक्ति हैं इसलिए उन्हें पता नहीं चलेगा कि भारतीय जनता पार्टी 19 लाख लोगों को अपने घोषणापत्र में रोजगार देने की बात कर रही है और रोजगार किस तरीके से देगी उसकी भी चर्चा की है. जिनके पास किसी तरह की व्यवस्था नहीं है वही लोग इस तरह की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि हमारी दो ही आस्था है एक राष्ट्रवाद और दूसरा विकासवाद. हम लोग राष्ट्रवाद और विकासवाद दोनों को साथ लेकर चलते हैं और इससे ज्यादा हमें कोई मतलब नहीं है.