दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
09-Jul-2020 06:40 PM
DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी ने विधानसभा की 94 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी कर ली है. एलजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजू तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को 94 विधानसभा सीटों की लिस्ट सौंप दी है.
एलजेपी इन सीटों पर पूरी तरह से चुनाव लड़ने को तैयार है. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आवास पर हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बोर्ड के सदस्यों के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया है. इस बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि कि एलजेपी इन 94 विधानसभा सीटों में से किसी पर भी उम्मीदवार देने को तैयार है. विधायक राजू तिवारी ने कहा है कि वह जल्द ही 149 अन्य विधानसभा सीटों की तैयारी से जुड़ी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुहैया करा देंगे.
इस अहम बैठक में कमिटी ने यह फैसला लिया है कि सभी बूथ एजेंटों से संसदीय बोर्ड बैठक कर पार्टी के विचारों से अवगत करवाएगी और उन्हें पार्टी के शपथ करवा कर बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट के बारें में बताएगी. हर परिस्तिथि के लिए प्रत्याशीयों ने तैयारी कर रखी है. बैठक में चिराग पासवान ने कहा कि वह खुद सभी बूथ एजेंटों से वी॰सी॰ के माध्यम से बात करेंगे. अगर किसी ने भी बोगस लिस्ट बनाई होगी तो पार्टी कार्यवाही करेगी. यह फ़ैसला भी सर्वसहमती से पारित हुआ.
बैठक में राजू तिवारी ने कहा की सभी प्रत्याशी राष्ट्रीय अध्यक्ष के हर फ़ैसले के साथ हैं. इसके बाद बैठक मे सिलसिलेवार में कोरोना संक्रमण , बाढ़ , बाहर से आए बिहारीयों के जीवन यापन पर , कॉमन मिनीमम प्रोग्राम , चुनाव की तारीख़ों पर और सुशांत सिंह राजपूत के मुद्दे पर चर्चा हुई.