ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / माफियाराज, भ्रष्टाचार,अपराध व बेरोजगारी के खिलाफ 7 मार्च को जन अधिकार पार्टी का...

माफियाराज, भ्रष्टाचार,अपराध व बेरोजगारी के खिलाफ 7 मार्च को जन अधिकार पार्टी का राजभवन मार्च

03-Mar-2022 10:21 PM

NALANDA: माफियाराज, भ्रष्टाचार,अपराध व बेरोजगारी के खिलाफ जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में राजभवन होगा। आगामी 7 मार्च को महामहिम से गुहार लगाने के लिए पार्टी राजभवन मार्च करेगी। जिसमें नालन्दा जिले के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस बात की जानकारी जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने दी।  


राजू दानवीर ने आज कहा कि विशेष राज्य का दर्जा बिहार का हक है और हम इसे लेकर रहेंगे। आज बेरोजगारी भी यहां की प्रमुख समस्या है, तो माफिया राज और अपराधियों ने लोगों काजीवन दूभर कर दिया है। इन सबोंको सत्ता का संरक्षण हासिल है, इसलिए हमारी पार्टी पप्पू यादव के नेतृत्व में 7 मार्च को महामहिम से गुहार लगाने के लिए राजभवन मार्च करेगी।


नालंदा के बिहारशरीफ स्थित पचासा मोड़ पर सामुदायिक भवन में आयोजित जन अधिकार पार्टी के प्रखण्ड पदाधिकारियों की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राजू दानवीर ने यह बातें कही। दानवीर ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा बेरोजगार बिहारी क्यों ? यह सवाल आज बेहद अहम हो गया। अभी हाल ही में बेरोजगार युवाओं के आंदोलन ने दिखा दिया कि डबल इंजन की सरकार में जंग लग गयी है। उसे युवाओं के भविष्य की चिंता नही है। 


उन्होंने कहा कि आज ये भी सवाल है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा अब तक क्यों नहीं? अगर यह दर्जा मिल जाये तो प्रदेश का विकास तेजी से होगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसलिए इस पर राजनीति से ऊपर उठकर संघर्ष की जरूरत हैं, जो आज सिर्फ जन अधिकार पार्टी कर रही है। 


दानवीर ने कहा कि बिहार की आज जो दुर्दशा है, उसमें जमीन, शराब, बालू, मेडिकल, शिक्षा माफियों का भ्रष्ट नेताओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का संरक्षण है। वहीं, इन लोगों ने जनता के पैसों को लूट कर अकूत सम्पत्ति भी बना ली है। महिलाओं की इज्जत और आम लोगों के जानमाल के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इन सब के खिलाफ यह जंग है। इसमें पूरे प्रदेश की जनता शामिल हो रही है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों बिहारशरीफ, नालंदा अंतर्गत मोड़ा तालाब मिल्कीपर निवासी दिव्यांग भागीरथ जी की हत्या अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। आज तक उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुए। 


बीते दिनों हमने उनके परिजनों से मुलाकात कर 15 हजार की आर्थिक मदद की थी और आगे भी मदद व न्याय का भरोसा दिलाया था। दानवीर ने कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य है कि चुनावों में सत्ता व विपक्ष अपराधियों और माफिया को टिकट देती है, तो ऐसे में अपराध कैसे कम होगा। ये वही बात हो गयी ना कि सांप को दूध पिलाकर कहा जाय कि सांप कटेगा नहीं। इसलिए हमारी पार्टी मांग करती है कि माफिया और अपराधियों को चुनाव की प्रक्रिया से दूर रखा जाए।