बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल
03-Jul-2024 09:51 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड में सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर रांची से आ रही है। हेमंत सोरेन 7 जुलाई को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शपथग्रहण की तिथि तय कर की है।
बता दें कि सीएम आवास में बैठक के बाद झारखंड के चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राजभवन जाकर उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। वही हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने के दावा किया। जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों ने हेमंत सोरेन को गठबंधन का नेता चुना है। अब 7 जुलाई को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चंपाई सोरेने कहा कि गठबंधन ने नेतृत्व परिवर्तन का फैसला लिया है। हेमंत सोरेन को हमने गठबंधन का नेता चुना है। बता दें कि इस्तीफे से पहले सीएम हाउस में सत्तापक्ष के विधायकों की बैठक हुई थी। जिसमें यह तय हुआ कि चंपाई सोरेन इस्तीफा देंगे और हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कोल्हान के टाइगर को आज चूहा बना दिया गया। आज फिर जेएमएम और हेमंत सोरेन का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि जेएमएम के आदिवासी नेताओं के लिए यह वाक्या एक सबक है। वो सिर्फ शिबू सोरेन परिवार की पालकी ढोने के लिए है ऊंची उड़ान भरना उनके नसीब में नहीं है।
