बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
19-Mar-2020 05:58 PM
DELHI : देश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को घर से बाहर से निकलने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. वहीं 10 साल से कम उम्र के बच्चों को भी घर से बाहर नहीं निकलने देने को कहा है. केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को ये फैसला लेने को कहा है.
कोरोना को लेकर केंद्र सरकार का फैसला
कोरोना वायरस के स्टेज 3 से डरी केंद्र सरकार ने आज कई आदेश जारी किये हैं. सभी राज्य सरकारों को ये एडवायजरी दी गयी है कि वे 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को घरों में ही रहने को कहें. हालांकि डॉक्टरों और चिकित्सा सुविधा से जुडे लोगों, सरकारी कर्मचारी-अधिकारी और जन प्रतिनिधियों को इससे छूट दी गयी है. केंद्र सरकार ने 10 साल से कम उम्र के बच्चों को भी घर से बाहर नहीं निकलने का निर्देश दिया है.
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा खतरा 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही है. दुनिया भर में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की हुई है. ऐसे में केंद्र सरकार उन्हें कोरोना के कहर से बचाने की हर संभव कोशिश कर रही है.

केंद्र सरकार ने और कई अहम फैसले लिये
केंद्र सरकार ने 22 मार्च से भारत से सभी विदेशी फ्लाइट के लैंड करने पर रोक लगा दिया है. यानि भारत के नागरिक ना तो देश के बाहर जा पायेंगे और अगर देश के बाहर हैं तो वापस लौट पायेंगे.
वहीं रेलवे में बुजुर्गों समेत दूसरे सभी कॉन्सेशन भी रद्द कर दिये गये हैं. रेलवे में अब सिर्फ छात्रों, गंभीर रूप से बीमार मरीजों और दिव्यागों को ही कॉन्सेशन मिलेगा. केंद्र सरकार ने सरकारी दफ्तरों में भीड़ कम करने के लिए कर्मचारियों को एक दिन बीच करके बुलाने को कहा है यानि आधे कर्मचारी एक दिन आयेंगे और बाकी के आधे अगले दिन.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...