ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

विधायकों को सरकारी आवास दिए जाने का सिलसिला जारी, स्पीकर ने 63 अन्य को किया आवंटित

01-Feb-2021 07:35 AM

PATNA : 17वीं विधानसभा के लिए चुनकर आए विधायकों को सरकारी आवास दिए जाने का सिलसिला जारी है। बजट सत्र के पहले बिहार विधानसभा के 63 ऐसे सदस्यों को आवास आवंटित किया गया है जो दूसरी बार से लेकर नौवीं बार तक निर्वाचित होकर सदन पहुंचे हैं। इन सभी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से आवास आवंटित करने का आग्रह किया था और अब 63 विधायकों को आवाज दे दिया गया है। 


इसके पहले 43 विधायकों को आवास आवंटित किया गया था। विधानसभा अध्यक्ष ने पहले सूची में इन्हें आवास आवंटित किया था। अब राज्य सरकार के मंत्री, मुख्य सचेतक, सत्तारूढ़ दल, उप मुख्य सचेतक, सत्तारूढ़ दल, मुख्य सचेतक विरोधी दल और सचेतक को बिहार विधानसभा की सेंट्रल पुल से आवास आवंटित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया है कि नवनिर्वाचित महिला सदस्यों को आवास आवंटन की प्रक्रिया के दौरान पहली प्राथमिकता दी जाएगी। विधान परिषद और भवन निर्माण विभाग से आवास मिलते ही नए माननीय सदस्यों को आवास दिया जाएगा। 


उधर विधानसभा सचिवालय की तरफ से पूर्व सदस्यों को आवास खाली करने के लिए रिमाइंडर भेजा गया है। जैसे ही पूर्व सदस्य आवास खाली करेंगे वैसे ही नए सदस्यों को इसे आवंटित किया जाएगा।