ब्रेकिंग न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

Home / news / 6 इंच में टूटी थी पटरी, सामने से आ रही थी 05253 ट्रेन,...

6 इंच में टूटी थी पटरी, सामने से आ रही थी 05253 ट्रेन, ट्रैक मैन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

10-Jul-2022 01:09 PM

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में आज यानी रविवार को बड़ा रेल हादसा होते-होते रह गया। मुजफ्फरपुर हाजीपुर रेलखंड के तुर्की और रामदयालु के बीच यह दर्घटना हो सकता था। दरअसल, इस रेलखंड पर मधौल के पास रेल पटरी करीब छह इंच टूटी थी। समय रहते निगरानी कर रहे ट्रैक मैन को इसकी जानकारी मिल गई और उन्होंने स्टेशन मास्टर रामदयालु, स्टेशन अधीक्षक, कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दे दी। इस बीच 05253 मुजफ्फरपुर पाटलीपुत्रा मेमो पैसेंजर आ रही थी। कंट्रोल रूम से ट्रेन के लोकोपायलट को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत ट्रेन को रोक दिया। 



अगर ट्रैक मैन ने ये सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो यहां बड़ी घटना घट सकती थी। वहीं, दूसरी तरफ अचानक ट्रेन रुकी तो यात्रियों में हड़कंप मच गया। आलम ये हुआ कि ट्रेन को लगभग दो घंटे तक रोकनी पड़ी। गाड़ी को सुबह 8:25 से 10:30 तक रोक कर रखा गया। कुछ देर बाद इंजीनियरिंग विभाग व रेल के अधिकारी के साथ कर्मी भी मौके पर पहुंचे। फिश प्लेट लगाकर रेल पटरी का मरम्मत किया गया। 



इसके बाद मेमो पैसेंजर ट्रेन वहां से रवाना हुई। वहीं आज मौसम ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा दी। तेज धूप और गर्मी में यात्री परेशान हो गए। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में दहशत फ़ैल गया। धीरे-धीरे यात्री ट्रेन से नीचे उतरने लगे। लगभग 2 घंटे के बाद ट्रेन खोली गई।