राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
16-Dec-2021 07:22 PM
AURANGABAD: कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, जब प्यार किसी को हो जाता है कि तब उसे कुछ भी दिखाई नहीं देता है। क्या सही है क्या गलत यह भी लोग भूल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के औरंगाबाद में सामने आया है जहां 50 साल के अधेड़ और 25 साल की युवती एक दूसरे के हो गये। दोनों की शादी इलाके में चर्चा का विषय़ बना हुआ है।
गाजे-बाजे के साथ निकली बारात हसपुरा सूर्य मंदिर में पहुंची जहां दोनों की अंतरजातीय विवाह धूमधाम के साथ संपन्न हुई। दोनों की उम्र में 25 साल का अंतर है लेकिन प्यार के आगे यह मायने नहीं रखा और दोनों आज एक दूसरे के हो गये। इस अनोखी शादी से दोनों काफी खूश हैं। औरंगाबाद के गोह प्रखंड के रुकुंदी गांव के रहने वाले 50 वर्षीय शिवबरत पासवान और गया के शेरघाटी की रहने वाली 25 वर्षीय राममणि देवी की शादी सूर्य मंदिर में धूमधाम के साथ हुई।
बताया जाता है कि 50 वर्षीय शिवबरत पासवान की पत्नी की मौत हो चुकी थी। वही राममणि देवी के पति भी नहीं है। दोनों मजदूरी करते हैं और इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई जो प्यार में तब्दिल हो गयी। दोनों एक दूसरे को चाहने लगे फिर क्या था दोनों ने शादी करने का मन बना लिया और उसे अंजाम तक पहुंचाया। दोनों अलग-अलग जाति के थे इसलिए थोड़ी देर के लिए परेशानी बढ़ी गयी। परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे उन्हें समझाया गया फिर दोनों की शादी मंदिर में करा दी गयी। इस अनोखी शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। दोनों इस शादी से बहुत खुश हैं।