दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर
15-Oct-2020 02:08 PM
PATNA : बिहार में इलेक्शन की वजह से जैसे-जैसे पारा ऊपर जा रहा है नेताओं की जुबान बेलगाम होती दिख रही है. पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का आतंकवादी वाला बयान सामने आया और अब बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू के नेता जय कुमार सिंह का चौंकाने वाला बयान सामने आया है. नीतीश कैबिनेट के मंत्री और दिनारा विधानसभा सीट से जदयू के कैंडिडेट जय कुमार सिंह ने कहा है कि एक दौर था जब वह पांच गाड़ी राइफल लेकर चलते थे और जो सामने बोलता था उसका बुखार छुड़ा देते थे.
5 गाड़ी राइफल वाले नेता की थी पहचान
दरअसल जनता दल यूनाइटेड विधानसभा का मौजूदा चुनाव 15 साल बनाम 15 साल के नारे पर लड़ रहा है. नीतीश कुमार खुद जहां कहीं भी चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं वहां 15 साल के आरजेडी शासनकाल की याद दिलाना नहीं भूलते. मंत्री जय कुमार सिंह भी अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों को जंगलराज की याद दिला रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने यह बातें कहीं जय कुमार सिंह ने कहा कि आरजेडी के शासनकाल में जिससे स्वाभिमान के साथ जीना होता था वह अपने साथ गाड़ियों में राइफल भरकर बाहर निकलता था. मेरी पहचान भी 1990 से लेकर 2005 तक के पांच गाड़ी राइफल लेकर चलने वाले नेता के तौर पर थी.
दिनारा से चुनावी मैदान में
जय कुमार सिंह यह बातें दिनारा में एनडीए के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहीं. वह एनडीए के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. जय कुमार सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई, लेकिन साथ ही साथ यह बताना भी नहीं भूले कि उनकी छवि क्या रही है. जय कुमार सिंह इन दिनों दिनारा सीट पर कड़े मुकाबले का सामना कर रहे हैं. उनके खिलाफ बीजेपी से लोक जनशक्ति पार्टी में गए राजेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं. पिछले चुनाव में राजेंद्र सिंह मामूली वोटों के अंतर से हार गए थे. लेकिन इस बार उन्होंने जय कुमार सिंह को सीधी चुनौती दे डाली हैं.