पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
17-May-2023 10:14 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और फिरौती मांगने की घटना निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधनी पटना के एक वकील से जुड़ा हुआ है। जिनसे कुछ बदमाशों ने फ़ोन कर मोटे रकम की मांग कर डाली और नहीं देने पर इसका बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दे दिया।
दरअसल, पटना हाइकाेर्ट के अधिवक्ता प्रकाश रंजन से बदमाशों द्वारा 54 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सुर्ख़ियों में बना हुआ है। इनको बदमाशों ने यह भी धमकी दी है कि अगर वो रकम देने से आनाकानी करते हैं तो गोलियों से छलनी करने की भी धमकी दी गयी है। बदमाशों ने अधिवक्ता को 48 घंटे का समय दिया है और इसके अंदर ही रंगदारी की रकम देने को कहा है। इस घटना के बाद अधिवक्ता ने दो लोगों पर रंगदारी मांगने की लिखित शिकायत नजदीकी थाने में की है।
बताया जा रहा है कि, वकील के मोबाइल पर 12:35 बजे कॉल आया। फोन करने वाले ने अपना नाम संजय कुमार उर्फ संजय गाेप उर्फ भाेमा बताया। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी कि वह फतुहा के नाेहटा का रहने वाला है। इसके बाद उसने 54 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद कहा कि अगर रंगदारी की रकम नहीं दी, तो फतुहा आने पर रंधीर और मैं तुम्हें गोलियों से छलनी कर देंगे। इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि उन लोगों ने ही फतुहा हाइस्कूल में नाेहटा के सम्मा यादव की हत्या की थी। उसी प्रकार तुम्हारी भी हत्या हो जायेगी। अधिवक्ता ने बताया कि उसे भोमा या अन्य से कोई मतलब भी नहीं है।
इधर, इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। अधिवक्ता बाजार समिति के रामपुर राेड स्थित मीना काॅप्लेक्स में फ्लैट नंबर 304 में रहते हैं। हालांकि उनका पैतृक घर फतुहा में है। वे जस्टिस फाॅर साेसाइटी नामक संस्था भी चलाते हैं, जिसका कार्यालय पत्रकारनगर थाने के विजयनगर में है। पुलिस नंबर की जांच में जुटी है, जिससे कॉल आया था। साथ ही यह भी जानने की कोशिश में है कि संजय ने ही कॉल किया था या किसी ने उसे फंसाने की साजिश के तहत धमकी भरा फोन किया था. यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।