ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान

4 साल बाद अपनी बिटिया से मिली एक मां, 6 साल से न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

4 साल बाद अपनी बिटिया से मिली एक मां, 6 साल से न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

11-May-2023 10:13 PM

By First Bihar

NALANDA: 6 साल से न्याय के लिए दर-दर भटक रही एक महिला को 4 साल बाद अपनी बिटिया से मिलने का मौका मिला। महिला विकास निगम के अधिकारियों की मदद से आज उसे उसकी बच्ची से मिलाया गया। महिला की बातें सुनने के बाद थाना प्रभारी ने पीड़िता को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।


दरअसल हरनौत थाना क्षेत्र इलाके की महिला पर देवर से अवैध संबंध का आरोप लगा था। उस वक्त घर वालों ने देवर से जबरन उसकी मांग में सिन्दूर भरवा दिया गया। जिसके बाद छह साल पहले उसे घर से निकाल दिया गया था। पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी। वह न्याय के लिए महिला विकास निगम के पास पहुंच गयी। गुरुवार को निगम के कार्यकारिणी अध्यक्ष पूनम सलूजा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फाहिमा खातून  टीम के साथ पीड़ित महिला के घर गई। वहां उसकी चार साल की बच्ची से मुलाकात कराई। जबकि बच्चे से भेंट नहीं हुई। क्योंकि उसे हास्टल में रखवा दिया गया है। 


निगम के अधिकारियों ने बताया कि लांछन लगाकर घर वालों ने ही महिला को निकाला और उसके दोनों बच्चों को छीन कर रख लिया। स्थिति यह है कि आज बच्चे अपनी मां को नहीं पहचान रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता को न्याय दिलाने में मदद की जायेगी। इस संबंध में हरनौत थाना प्रभारी देवानंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया था वह कोर्ट से अपने हक की लड़ाई लड़ रही थी। थाना प्रभारी ने पीड़ित महिला को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।