ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / पटना : 4 घंटे तक चली NIA की छापेमारी, मोबाइल, लैपटॉप और कागजातों...

पटना : 4 घंटे तक चली NIA की छापेमारी, मोबाइल, लैपटॉप और कागजातों को किया जब्त

18-Oct-2022 11:31 AM

PATNA : राजधानी पटना में फुलवारीशरीफ में आज अहले सुबह दो जगहों पर NIA की छापेमारी हुई। यह छापेमारी PFI मामले में हुई है। NIA की टीम ने पटना के फुलवारी शरीफ में गजवा-ए-हिन्द से जुड़े मरगुब अहमद उर्फ दानिश के घर दबिश दी। टीम सुबह 6 बजे उसके घर पहुंची। 


मालूम हो कि, इस मामले में गजवा-ए-हिन्द से जुड़े दानिश की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। वह गजवा-ए-हिंद वॉट्सऐप का एडमिन है। NIA की टीम ने दानिश के घर टीम ने 4 घंटे तक छापेमारी की। एनआईए की टीम ने दानिश के घर से कई कागजातों,मोबाइल, लैपटॉप  को जब्त किया है। टीम सीलबंद लिफाफे में इसे लेकर रवाना हुई है। इस छापे के दौरान टीम ने दानिश के परिवार को दूर ही रखा।


बता दें कि, पिछले 8 सितंबर को NIA ने पटना के फुलवारीशरीफ समेत दरभंगा, मधुबनी, छपरा, अररिया और मुजफ्फरपुर समेत कई और जगहों पर छापेमारी की थी। दरअसल कुछ महीने पहले पटना में PM मोदी के दौरे से ठीक पहले पटना पुलिस ने फुलवारी शरीफ से कुछ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद PFI के आतंकी मंसूबों का भंडोफोड़ हुआ था। 


ऐसा कहा जाता है कि गजवा-ए-हिन्द से जुड़े लोगों को फुलवारी में आतंकियों को ट्रेनिंग दी जा रही थी, उनके निशाने पर पीएम मोदी थे। तब बिहार पुलिस ने कहा था कि गिरफ्त में आये लोग एक आतंकी मॉड्यूल चला रहे थे और मुस्लिम युवकों का ब्रेनवॉश करने में लगे थे। फुलवारी शरीफ में आतंकियों को पीएम मोदी के दौरे से पहले ट्रेनिंग दी जा रही थी। बाद में इस मामले की जांच NIA ने करनी शुरू कर दी थी। इसी मामले में NIA ने आज छापेमारी की है।