होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस
19-May-2023 02:13 PM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को काम में लापरवाही पसंद नहीं है। इस बात का प्रमाण कई बार देखने को मिलता है। सीएम कहीं भी किसी कार्यक्रम में शामिल होते हैं और उन्हें काम में कोताही बरतने की सुचना मिलती है तो इशारों - इशारों में भरी मंच से ही फटकार लगा डालते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आया है। जहां सीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि - जब हम 4 डिग्री से लेकर 43 डिग्री तापमान में भी घूम सकते हैं तो फिर आपलोग क्यों नहीं।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा में एक उद्धघाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान सीएम धीमी गति से किए जा रहे कार्यों को देखकर गुस्सा हो गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि- जब मैं 4 डिग्री से लेकर 43 डिग्री तापमान में काम कर सकता हूं तो आपलोग क्यों कोताही बरतते हैं। मैं कोई भी बहाना नहीं सुनूंगा, मुझे काम में कोताही पसंद नहीं है। आपलोग हर काम समय पर पूरा कीजिए। समझ गए न।
इसके आगे नीतीश कुमार ने इशारों - इशारों में ही भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि, कुछ लोग गड़बड़ी करने के फिराक में हैं। वो लोग नहीं चाहते हैं कि समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहे। इसी कारण कुछ - कुछ करवाते हैं और बोलते रहते हैं। हमलोग तो हमेशा से यही चाहते हैं कि, समाज में प्रेम और भाईचारा बना रहे।
इसके आलावा कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि , यह बहुत ही अच्छी बात है, वहां भाजपा को हार मिली है। कांग्रेस पार्टी को हमारी तरफ से बधाई है। वहां से मुझे बुलावा आया है और हम कल वहां जा रहे हैं। हमलोगों को शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेना है।