Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा
12-Dec-2023 04:15 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: अहियापुर थानाक्षेत्र के शहबाजपुर स्थित Bharat Financial Inclusion Ltd. नामक फाइनेंस कम्पनी से बदमाशों ने 38 लाख रुपया लूट लिया था जिसका उद्भेदन पुलिस ने किया है। इस लूटकांड का मास्टरमाइंड कंपनी में काम करने वाले 3 कर्मचारी थे। दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि तीसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
घटना 7 दिसंबर की है जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सहायक पुलिस अधीक्षक और अहियापुर थाने की पुलिस ने घटना की सभी बिन्दुओं की जांच की। फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर रूपक ओझा के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया। मामले की जांच के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम में थानाध्यक्ष अहियापुर एवं जिला आसूचना इकाई (DIU) मुजफ्फरपुर को शामिल किया गया। गठित जांच टीम ने मानवीय, तकनीकी एवं सी०सी०टी०वी० फुटेज के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त दो फाइनेंस कर्मी को दबोचा। गिरफ्तार फाइनेंस कर्मी की पहचान ब्रांच क्रेडिट मैनेजर किशन गुप्ता के रूप में हुई है। जो रामनगर के जुड़ापकड़ी का रहने वाले उमाशंकर प्रसाद के पुत्र हैं।
वही दूसरे कर्मचारी इरफान अली कंपनी में यूनिट मैनेजर है। जो चनपटिया थाना क्षेत्र के शकील अहमद के बेटे हैं। दोनों कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात है। दोनों कर्मी बेतिया के रहने वाले हैं। इनके पास से बाईक और लूट की गई राशि में से कुल-30,23,270/-रूपये (तीस लाख तेईस हजार दो सौ सत्तर) रुपये बरामद किया गया।
Bharat Financial Inclusion Ltd. में कार्यरत फाइनेंस कर्मियों ने ही अपने एक साथी के साथ मिलकर फाईनेंस कम्पनी में लूट कांड की साजिश रची थी। तीसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लूटकांड के उद्भेदन व गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को मुजफ्फरपुर एसएसपी 25,000/-रूपये की राशि देकर पुरस्कृत करेंगे।