कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
03-Jan-2022 03:36 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना सिटी का दौरा कर गुरु के बाग पहुँचे. जहां उन्होंने ने गुरुगोविंद सिंह महाराज के 355 वें प्रकाश पर्व पर गुरु के बाग स्थित पटना साहिब भवन का उद्घाटन किया.
जनवरी 2022 के प्रथम सप्ताह में नौवें गुरु श्री तेग बहादुर का 400 वें और दूसरे सप्ताह में दसवें गुरु श्री गुरु गोविद सिंह का 355 वें प्रकाशपर्व तख्त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब में मनाया जा रहा है. जिसकी तैयारी प्रशासन के तरफ से पूरी कर ली है. बता दें कि इस आयोजन से पहले डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रबंधक कमेटी के पदधारकों के साथ बैठक की थी. जिसमें पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, आवासन स्थल, मेडिकल कैंप, सीसीटीवी, अग्निशमन ,कंट्रोल रूम आदि बिंदुओं पर समीक्षा की और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय से तैयार पूरी करने का निर्देश दिया था. जिसको लेकर हर तरफ व्यवस्था कर ली गई है.
बता दें कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जन्मोत्सव पर 7 से 9 जनवरी तक आयोजित 355वें प्रकाश पर्व को लेकर देश-विदेश से सिख श्रद्धालु आते हैं.