बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
15-Dec-2019 10:26 AM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : बाल विवाह को रोकने के लिए सीएम मुहीम चला रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद भी ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं. मामला सीतामढ़ी जिले का है. जहां गुरूवार को 28 साल के एक दूल्हे ने की शादी महज 8 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई. मामला सामने आने के बाद प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया है. सीतामढ़ी एसपी ने बेलसंड एसडीओ और डीएसपी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया था. उन्होंने फौरन कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्ची के पिता को अरेस्ट कर लिया.
फर्स्ट बिहार झारखंड ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित और प्रसारित किया था. जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की. सीतामढ़ी एसपी अनिल कुमार ने फर्स्ट बिहार झारखंड के खबर पर संज्ञान लेते हुए बेलसंड एसडीओ और डीएसपी को जांच के आदेश दिए थी. टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए रुन्नीसैदपुर थाना इलाके के तिलक ताजपुर गांव से लड़की के पिता को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने नाबालिग को भी बरामद कर लिया है.
सीतामढ़ी एसपी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी पिता से पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस की दबिश बढ़ने के कारण नाबालिग बच्ची की बहन ने उसे थाने में लाकर सौंप दिया. बता दें कि बीते गुरूवार को बेलसंड थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में शिव मंदिर के प्रांगण में आठ साल की मासूम बच्ची की शादी 28 साल के युवक के साथ चोरी-छिपे कर दी गयी थी. मिली जानकारी के मुताबिक दूल्हा बलुआ गांव का रहने वाला है. इस शादी में बलुआ गांव का सरपंच भी शामिल हुआ था.