बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें....
21-Jun-2024 09:13 PM
By First Bihar
PATNA: 26 से 28 जून के बीच होने वाली द्वितीय सक्षमता परीक्षा स्थगित हो गयी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपरिहार्य कारणों से इस परीक्षा को स्थगित किया है। बताया जाता है कि 28 और 29 जून को हेडमास्टर भर्ती परीक्षा होनी है। शिक्षक सक्षमता परीक्षा और हेडमास्टर भर्ती परीक्षा की तारीख टकराने की वजह से शिक्षक संगठनों ने द्वितीय सक्षमता परीक्षा को स्थगित करने की मांग बीएसईबी से की थी।
जबकि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया है। अब द्वितीय सक्षमता परीक्षा की नई तिथि जल्द ही जारी की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 85 हजार से अधिक नियोजित शिक्षकों ने आवेदन किया था। 14 जून को एडमिट कार्ड भी जारी किया गया था। पांच दिन बाद परीक्षा भी होने वाली थी लेकिन अचानक 26 जून से 28 जून के बीच होने वाली द्वितीय सक्षमता परीक्षा को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्थगित कर दिया। ऐसे में अब अभ्यर्थियों को हेडमास्टर की परीक्षा में बैठने का मौका मिल गया है।
बता दें कि राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा देना अनिवार्य है। इस परीक्षा के पास होने के बाद उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा मिल जाएगा। जिसकी मांग नियोजित शिक्षकों काफी दिनों से कर रहे थे। उनकी इस मांग को सरकार ने माना जिसके बाद समय-समय पर सक्षमता परीक्षा आयोजित कर नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा हासिल करने का मौका दिया जाता है।