ब्रेकिंग न्यूज़

Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर bike gang robbery : पटना से सटे इलाके में दिनदहाड़े हीरो शोरूम मालिक से 6 लाख रुपए की लूट, अपराधियों ने बाइक से पीछा कर दिया घटना को अंजाम बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या?

'25 साल से घटाकर 21 साल हो चुनाव लड़ने की आयु ...', राज्यसभा में AAP सांसद ने सरकार से कर दी बड़ी डिमांड

'25 साल से घटाकर 21 साल हो चुनाव लड़ने की आयु ...',  राज्यसभा में AAP सांसद ने सरकार से कर दी बड़ी डिमांड

01-Aug-2024 01:38 PM

By First Bihar

DESK : आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा ने गुरूवार को राज्यसभा के अंदर बड़ी मांग की है। आप सांसद ने कहा कि अब देश के अंदर चुनाव लड़ने की आयु सीमा में कमी करनी चाहिए। अब देश के अंदर चुनाव लड़ने की उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल कर देनी चाहिए। राज्यसभा में आप नेता ने कहा कि आज हमारा युवा देश बुजुर्ग राजनेताओं से संचालित है। जबकि देश को युवा राजनेताओं की जरूरत है। 


राघब ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे युवा देश है। देश की औसत उम्र मात्र 29 साल है। यहां 65 प्रतिशत आबादी 35 साल से कम की है। इसमें भी आधी आबादी 25 साल से कम आयु की है। तो मेरा सवाल यह है कि क्या हमारे नेतागन या प्रतिनधित इतने युवा हैं।  आपको यह जानकर अचंभा होगा कि पहली लोकसभा चुनी गई थी तो उस समय लोकसभा में 26 प्रतिशत लोग 40 साल से कम आयु के थे। लेकिन,17वीं लोकसा में मात्र 12 प्रतिशत नेता 40 साल से कम आयु के थे। 


राघव चड्ढा ने कहा, "जैसे-जैसे हमारा देश जवान हो रहा है, उसी अनुपात में चुने हुए प्रतिनिधि जवानी से दूर होते जा रहे हैं। आज हमारा युवा देश बुजुर्ग राजनेताओं से संचालित है. जबकि देश को युवा राजनेताओं की जरूरत है। " आज देश में राजनीति को बैड प्रोफेशन माना जाता है। अभिभावक अपने बेटे को इंजीनियर, डॉक्टर और वैज्ञानिक, अफसर, खिलाड़ी तो बनाना चाहता हैं, लेकिन कोई अपने बच्चे को राजनेता नहीं बनाना चाहता। इसकी वजह जाननी चाहिए। 


उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि देश में चुनाव लड़ने की उम्र 25 साल है। चाहे लोकसभा हो या विधानसभा। इसलिए सरकार से निवेदन करना चाहता हूं कि सरकार उस उम्र को 25 से घटाकर 21 साल करे। अगर 21 साल का युवा चुनाव लड़ना चाहता हैं तो उसे इजाजत मिलनी चाहिए। जब देश में सरकार 18 साल के युवा नेता चुन सकते हैं तो 21 साल में वो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते?