Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
08-Feb-2023 04:18 PM
By First Bihar
PURNEA: बीजेपी के बाद अब महागठबंधन की बड़ी रैली सीमांचल में होने जा रही है। 25 फरवरी को महागठबंधन की बड़ी रैली पूर्णिया में होगी। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई नेता शामिल होंगे। सीमांचल के पूर्णिया में होने वाली महागठबंधन की इस बड़ी रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है।
बता दें कि इस रैली में राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे। हालांकि कांग्रेस के कई नेताओं के शामिल होने की सूचना है। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्णिया में महागठबंधन की बड़ी रैली हो रही है। जिसके माध्यम से सीमांचल के मुस्लिम वोटरों को लुभाने की कोशिश की जाएगी।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी 25 फरवरी को बिहार में रहेंगे। बिहार में रहकर दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह की पहली सभा वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र में है जहां लौरिया के साहू जन विद्यालय में वे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वही पटना में किसान-मजदूर समागम में भी अमित शाह मुख्य वक्ता के तौर पर होंगे। पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती पर बापू सभागर में किसान-मजदूर समागम होगा।