TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
23-Dec-2023 07:41 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में दूसरे चरण के शिक्षक नियुक्ति के सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की डेट जारी कर दी गई है। इस नए डेट के मुताबिक 25 दिसंबर से शुरू कर काउंसलिंग अलग-अलग स्तर पर 30 दिसंबर तक चलेगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इससे पहले बीपीएससी ने शिक्षक बहाली फेज-2 का रिजल्ट जारी कर दिया है।
दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से सबसे पहले क्लास 6 से 8 तक का रिजल्ट जारी किया गया है। गणित और साइंस में 11359 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं प्रधानाध्यापक परीक्षा का रिजल्ट भी जारी हो गया है। प्रधानाध्यापक पद के लिए कुल 38 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। इसके बाद अब शिक्षक नियुक्त में सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 26 दिसंबर से शुरू होगी और लगातार चलेगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में तिथिवार दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। दूसरे चरण में एक लाख 22 हजार पदों पर परीक्षा हुई है। इनमें मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों का चयन होना है।
शिक्षा विभाग के तरफ से जारी शड्यूल के मुताबिक 26 दिसंबर 2023 से TRE 2.0 मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8) तक के सभी विषय की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उसके बाद 27 दिसंबर 2023 से TRE 2.0 माध्यमिक (कक्षा 9-10) तक के सभी विषय की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 28 दिसंबर 2023 से TRE 2.0 उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) तक के सभी विषय की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।30 दिसंबर 2023 से TRE 2.0 प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5) तक के सभी विषय की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
उधर, सफल अभ्यर्थियों से शिक्षा विभाग ने अपील करते हुए कहा है की काउंसलिंग के लिए कोई हड़बड़ी न करें और किसी प्रकार की आपाधापी भी नहीं करें काउंसलिंग की तिथि का अनुशंसित अभ्यर्थियों की बधियता से कोई संबंध नहीं है उनकी बधियता बिहार लोक सेवा आयोग की मेघा सूची के आधार पर सुनिश्चित है।