मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
11-Jan-2020 08:00 AM
PATNA : राज्य सरकार ने सूबे की 246 सीडीपीओ के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। राज्य के समाज कल्याण विभाग ने इन सीडीपीओ को अप्रैल और मई महीने में पोषाहार नहीं बांटने का दोषी पाया है। आरोप है कि इन्होंने नियमित तौर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार का वितरण नहीं कराया।
राज्य में कुल 411 सीडीपीओ हैं जिनमें से आधे से ज्यादा की वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है। समाज कल्याण विभाग को शिकायत मिली थी कि अप्रैल और मई महीने में आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित रूप से पोषाहार का वितरण नहीं किया गया। विभागीय जांच में इस बात की पुष्टि होने के बाद कुल 246 सीडीपीओ को इस मामले में दोषी पाया गया है।
समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक विजय रंजन के मुताबिक विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि हर हाल में पोषाहार का वितरण जारी रहे। विभागीय आदेश के बावजूद इन सीडीपीओ ने अपने काम में लापरवाही बरती है। विभाग की तरफ से दोषी पाई गई सीडीपीओ से पहले स्पष्टीकरण मांगा गया और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद इनके एक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है।