ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण गोद भराई पर पति ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, यादगार बनाया समारोह किसान पिता ने बेटी को हेलीकॉप्टर से किया विदा, ‘उड़न खटोला’ को देखने के लिए उमड़ पड़ी भारी भीड़ किशनगंज में बसे बाहरी लोगों की जमीन के कागजातों की होगी जांच, बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा का बड़ा एलान किशनगंज में बसे बाहरी लोगों की जमीन के कागजातों की होगी जांच, बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा का बड़ा एलान BPSC APO Recruitment 2026: BPSC ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर के लिए निकाली भर्ती, 300 पदों पर बहाली; ऐसे करें आवेदन BPSC APO Recruitment 2026: BPSC ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर के लिए निकाली भर्ती, 300 पदों पर बहाली; ऐसे करें आवेदन Bihar Co News: डिप्टी CM विजय सिन्हा का आदेश...फील्ड से बाहर हो गए CO, बॉडीगार्ड के माध्यम से घूस लेने की मिली थी शिकायत Bihar AEDO Exam : AEDO परीक्षा के लिए रिवाइज्ड एग्जाम डेट जारी, इस दिन तक होगी परीक्षा; जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

24 घंटे में ठंड की जबरदस्त वापसी, पटना के पारा 7 डिग्री नीचे गिरा

13-Jan-2021 07:53 AM

PATNA : लगभग 2 हफ्ते तक ठंड से मिली राहत के बाद अब एक बार फिर बिहार में लोगों को कड़ाके की सर्दी देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटे में ठंड ने जबरदस्त वापसी की है और राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 7 डिग्री नीचे गिरा है. मौसम में आए अचानक बदलाव का आम लोगों पर असर देखने को मिल रहा है. मंगलवार को जो लोग कम ठंड का अनुमान लगाकर घरों से बाहर निकले उन्हें रात में कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा.

पटना में 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा बहती रही. शाम होते होते लोगों ने गजब की ठिठुरन महसूस की और बाजार अचानक से शांत हो गया.पटना मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक आज भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी. मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच कम अंतर होने की वजह से लोगों ने ठिठुरन महसूस की.

इसके अलावा गया का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 13.5 डिग्री और पूर्णिया का 12.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था जो मंगलवार को घटकर 18 डिग्री पर आ गया. इसी वजह से लोगों को अचानक ठंड ज्यादा महसूस हुई.