Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
28-Mar-2022 09:22 PM
PATNA: गंगा किनारे की 22 कट्ठा जमीन के लिए दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद आज बढ़ गया। इसे लेकर पटना के एलसीटी घाट इलाके में फायरिंग की गयी। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पाटलिपुत्रा थाना पुलिस ने मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने हथियार और गोली बरामद किया है।
बताया जाता है कि गोसाईं टोला निवासी सुमन और मनेर के हल्दी छपरा निवासी अजीत राय के बीच 22 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद लंबे समय से चलता आ रहा है। दोनों का दावा है कि गंगा नदी के दियारा इलाके में उनकी 22 कट्ठे की प्लॉट है। दोनों एक दूसरे पर इस जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा रहे हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच थाने में मीटिंग होनी थी।
सुमन और उसके पक्ष के लोग बैठक में शामिल होने के लिए थाने पर आए भी थे लेकिन अजीत राय बैठक में नहीं पहुंचा। वह सीधे जमीन पर पहुंच गया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ गयी की फायरिंग की जाने लगी। अजीत राय हथियार के साथ अपने लोगों को लेकर जमीन पर पहुंचा था। पुलिस ने अजीत राय समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वही उसकी बंदूक और 6 गोली भी जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।